फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रत्येक ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत आबादी की स्वगणना कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना कराई जाएगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना होगी।
विज्ञापन

जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब गांवों से लेकर शहर के सार्वजनिक स्थलों तक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत की कुल आबादी के सापेक्ष 80 प्रतिशत लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी देवयानी ने जनगणना के द्वितीय चरण के प्रचार-प्रसार को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालयों में स्वगणना हेल्प डेस्क स्थापित कराने और पंचायत सहायकों के माध्यम से गणना फार्म वितरित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांवों में गोष्ठियां और चौपाल आयोजित कर लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना तैयार कर बृहस्पतिवार से ही बैनर-पोस्टर लगाने और जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने को कहा गया है। बताया कि प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित 40 सवाल पूछे जाएंगे और उसके बताए गए जवाब ही दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने लोगों की इस संबंध में आशंकाएं दूर करने और स्वगणना के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, डीपीआरओ कमल किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें