फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड तक जाना चाहती हैं तान्या

Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
बॉलीवुड तक जाना चाहती हैं तान्या - फोटो : बॉलीवुड तक जाना चाहती हैं तान्या
विज्ञापन
मे-क्वीन से वार्ता 
विज्ञापन

 अमर उजाला मे-क्वीन तान्या तोमर का कहना है कि बचपन से सपना था मॉडलिंग और डांसिंग में भविष्य बनाऊं। फिर इसी क्षेत्र में आगे बढ़ी और आज यहां तक पहुंच पाई। इसमें माता-पिता का काफी सहयोग रहा। वो प्रियंका चोपड़ा की तरह बनना चाहती हैं। इससे पहले अलग-अलग प्रतियोगिताओं में वो मिस बरेली और मिस डीवा का खिताब हासिल कर चुकीं हैं। फिलहाल, स्नातक की छात्र हैं। उन्होंने कहा कि अपने सपने को कामयाब कर सकी तो बरेली को मॉर्डन करने की तमन्ना है। साथ ही अमर उजाला के साथ मे-क्वीन के लिए जुड़ना अच्छा अनुभव बताती हैं। 
मॉडलिंग में करिअर बनाना चाहती हैं भाव्या
बरेली। मे-क्वीन में फर्स्ट रनर अप रहीं भाव्या संधू मॉडलिंग में अपने करिअर को लेकर गंभीर हैं। मॉडलिंग को लेकर बचपन से एक जुनून था। इसके माध्यम अपने सपने के साथ ही बरेली का नाम भी रौशन करना चाहती हैं। इस क्षेत्र में आना इसलिए भी पसंद है कि इसमें पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट के साथ ही फेम भी है। वो रोटरी के दशहरा मेला 2015 में मेला क्वीन रह चुकी हैं और पिछले ही महीने में उन्होंने एक कंपनी के लिए एड भी किया है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और पूना की मॉडलिंग एकेडमी में प्रवेश का मन बना चुकीं हैं। अमर उजाला के साथ रहे अनुभव बेहतर बताती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कामयाब अभिनेत्री बनना चाहती हैं सोनाली
बरेली। मे-क्वीन की सेकेंड रनर अप सोनाली वर्मा मॉडलिंग के माध्यम से अपना करिअर बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो प्रियंका से काफी प्रभावित हैं अब दिशा पाटनी भी उनके सामने हैं। उनको देखकर ही इस क्षेत्र में आने का हौसला मिला। वो एक कामयाब अभिनेत्री बनाना चाहती हैं। वह बी टेक कर रहीं हैं। साथ में एंकरिंग भी करती हैं। उनका कहना हैं अगर किसी लायक बनी तो फैक्ट्री खोलूंगी, ताकि लोगों को रोजगार दे सकें। इससे पहले वो रोटरी दशहरा मेला 2016 में मेला क्वीन का खिताब ले चुकीं है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के साथ मे-क्वीन के अनुभव ने उनके अंदर एक भरोसा दिया है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें