फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन का संचालन अब 31 मार्च तक, ब्रज और पूर्णागिरि धाम जाने वालों के लिए होगी सहूलियत

Fri, 27 Dec 2024 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कान्हा की नगरी और पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन संचालन बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 31 दिसंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर-मथुरा के बीच चलने वाली 05061-62 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन का 31 मार्च तक विस्तार कर दिया गया है। बीते दिनों इसके फेरों को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया था। इस ट्रेन का संचालन अप-डाउन सप्ताह में पांच-पांच दिन किया जाता है। बरेली-मथुरा के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर से तड़के 4:45 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:15 बजे भोजीपुरा, 6:30 बजे इज्जतनगर, 6:50 बजे बरेली सिटी, 7:00 बरेली जंक्शन आएगी। 7:40 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से उझानी, सोरों, कासगंज, हाथरस, मथुरा कैंट होते हुए पूर्वाह्न 11:28 बजे मथुरा पहुंचेगी।

वापसी में 05061 मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन शाम 4:45 बजे मथुरा से चलने के बाद शाम 7:33 बजे बदायूं, 8:09 बजे बरेली जंक्शन, 8:28 बजे बरेली सिटी, 8:43 बजे इज्जतनगर, 9:01 बजे भोजीपुरा आएगी और यहां से  चलने के बाद रात 11:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे देरी से चलाई गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
बृहस्पतिवार को बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस बरेली से दो घंटे की देरी से चलाई गई। इस ट्रेन के बरेली से चलने का समय सुबह 4:55 बजे है, लेकिन इसे 6:31 बजे चलाया गया। रास्ते में भी रोकना पड़ा। इस कारण यह ट्रेन चार घंटे 40 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस के दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे है, लेकिन यह दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंची।

आतंकियों के मददगारों की तलाश: पीलीभीत और खीरी में NIA के छापे, कई लोगों को हिरासत में लिया

सात घंटे का ब्लॉक लेकर कराया काम
बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के ट्रैक को बैलेस्टिक करने के काम में अब तेजी आने लगी है। बृहस्पतिवार को सात घंटे का ब्लॉक लेकर यहां काम कराया गया। इस दौरान अप-डाउन ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म नंबर दो व तीन से गुजारा गया। 

प्लेटफॉर्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक का फाउंडेशन सीमेंटेड है। इस कारण इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है। एक माह पहले सीमेंटेड के स्थान पर बैलेस्टिक करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन पर्याप्त ब्लॉक न मिलने के कारण काम तेजी से नहीं पकड़ पा रहा था। 
विज्ञापन

अब तक सीमेंटेड फाउंडेशन उखाड़ने का काम भी बमुश्किल 20-25 फीसदी ही पूरा हो सका है। मुरादाबाद मंडल मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को सात घंटे का ब्लॉक स्वीकृत किया। इसके बाद सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्लेटफाॅर्म पर काम किया गया। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक मिलेगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें