फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को मिला नियमित का दर्जा, घटेगा किराया

Sat, 11 Apr 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार साल से विशेष ट्रेन के रूप में चलाई जा रही 05062-61 टनकपुर-अछनेरा गाड़ी को रेलवे ने नियमित कर दिया है। इस ट्रेन के लिए नया नंबर 15094-93 जारी किया गया है। जल्द ट्रेन का संचालन नियमित के रूप में शुरू होने के साथ किराया भी 35 फीसदी तक घट जाएगा। टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का संचालन दोनों ओर से बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिया किया जाएगा।
विज्ञापन

15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस टनकपुर से तड़के 4:10 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा होते हुए 5:59 बजे इज्जतनगर, 6:15 बजे बरेली सिटी, 6:31 बजे बरेली जंक्शन आएगी। सुबह 7:14 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से कासगंज, सिकंद्राराऊ, हाथरस, मथुरा होते हुए 11:54 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस दोपहर 3:50 बजे अछनेरा से चलने के बाद शाम 7:38 बजे बदायूं, रात 8:33 बजे बरेली जंक्शन, 8:50 बजे बरेली सिटी और 9:14 बजे इज्जतनगर आएगी। यहां से चलने के बाद राज 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

-
टनकपुर-तख्त श्री हजूर साहिब के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी
बरेली। टनकपुर-नांदेड़ (तख्त सचखंंड श्री हजूर साहिब) के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। इसके संचालन से सिख समाज के लिए प्रसिद्ध तीर्थ के दर्शन आसान हो जाएंगे। गाड़ी के नियमित संचालन की तारीख जल्द जारी कर दी जाएगी।
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 17631 नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को नांदेड़ से रात 11:40 बजे चलने के बाद मंगलवार सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 17632 टनकपुर-नांदेड़ प्रत्येक मंगलवार को सुबह नौ बजे टनकपुर से चलने के बाद बुधवार को शाम 4:30 नांदेड़ पहुंचेगी।

इस ट्रेन को नांदेड-टनकपुर के बीच पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वासिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, बारंगल, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर और पीलीभीत स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। संवाद

आज रात बंद रहेगी किच्छा बाजार रेलवे क्रॉसिंग
बरेली। इज्जतनगर मंडल के किच्छा-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या-46/14-15 पर स्थित क्रॉसिंग संख्या-38/स्पेशल (किच्छा बाजार) पर कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 11 अप्रैल को रात आठ बजे से 12 अप्रैल को सुबह छह बजे तक यह क्रॉसिंग सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में क्रॉसिंग संख्या-39/सी (बंडिया किच्छा) व क्रॉसिंग संख्या-37/सी सिरौली गेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। संवाद
-
श्मशान भूमि क्रॉसिंग पर ब्लॉक, दो ट्रेनें होंगी प्रभावित
बरेली। इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड स्थित क्रॉसिग संख्या-248/स्पेशल (श्मसान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के लिए 12 अप्रैल को रात 12:20 बजे से 3:20 बजे तक यातायात व पावर ब्लाॅक लिया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इस दौरान 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला विशेष गाड़ी 11 अप्रैल को इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी 12 अप्रैल को बरेली जंक्शन के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन से यात्रा शुरू करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें