फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंबेडकर प्रतिमा पर हुए विवाद पर वार्ता बेनतीजा

Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बुधवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। अनुसूचित समाज के लोग प्रतिमा को धार्मिक स्थल की भूमि से हटाने पर सहमत नहीं हुए। दूसरा पक्ष प्रशासन के प्रस्ताव पर सहमत है।
विज्ञापन

यह विवाद गाटा संख्या 56 पर स्थित देवस्थान भूमि से जुड़ा है। करीब एक साल पहले अनुसूचित समाज ने यहां प्रतिमा स्थापित की थी। बाद में खुराफातियों ने प्रतिमा खंडित कर दी, जिसकी प्रशासन ने मरम्मत कराई। प्रशासन ने विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को एसडीएम उदित पंवार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई थी। अनुसूचित समाज ने प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उनकी मांग है कि पहले देवस्थान भूमि पर बने अवैध मकान ध्वस्त किए जाएं।

प्रशासन ने प्रतिमा को गांव में 50 मीटर दूर नवीन परती की खाली भूमि पर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। अनुसूचित समाज की नेता नीरू सागर और अन्य ने प्रतिमा स्थल को चहारदीवारी बनाकर सुरक्षित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण हटने के बाद ही प्रतिमा हटाई जाएगी। दूसरे पक्ष के सतेंद्र कुमार और अन्य ने प्रशासन के प्रस्ताव को स्वीकार किया।
विज्ञापन

वर्जन,
गंगापुर गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के संबंध में दोनों पक्षों से वार्ता करके समाधान का प्रयास किया गया। प्रतिमा को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया। अनुसूचित जाति के लोग तैयार नहीं हुए। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। उदित पंवार, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन

फोटो 1 तहसील में प्रशासन से बार्ता कर निकलतें गंगापुर गांव के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें