फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पासपोर्ट अप्वाइंटमेंट अपनी मर्जी से लें

Tue, 26 Jan 2016 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अब पासपोर्ट आवेदक अपनी मर्जी से अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। अभी तक ‘पहले आओ पहले पाओ’ आधार पर ही पासपोर्ट अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे थे। आधार, वोटर कार्ड और पेन कार्ड एक साथ प्र्रस्तुत करने पर पुलिस सत्यापन बगैर ही पासपोर्ट मिल जाएगा। विदेश मंत्रालय ने अब आवेदकों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख परिवर्तन लागू किए हैं। इसके तहत आवेदक ऑन लाइन पांच दिनों में किसी दिन भी अपनी मर्जी से अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इससे पहले जो तिथि और समय खाली होता था, वह तुरंत जारी हो जाता था, इसलिए आवेदनों के लिए कोई विकल्प नहीं था। नई व्यवस्था लागू होने से आवेदक के पास च्वॉइस होगी। पासपोर्ट अधिकारी राम सिंह ने बताया कि अब पुलिस जांच बगैर भी पासपोर्ट जारी हो सकते हैं। इसके लिए आवेदक को आधार, वोटर कार्ड और पेन कार्ड एक साथ प्र्रस्तुत करना होगा। सिंह ने बताया कि ये तीनों अभिलेख ऑनलाइन होना अनिवार्य हैं। आवेदक के अभिलेख चेक कर सप्ताह भर में पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। पुलिस जांच प्रक्रिया इसके बाद होगी। अभी तक यह व्यवस्था तत्काल श्रेणी में उपलब्ध है। नई व्यवस्था से सामान्य श्रेणी को तत्काल सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने पुलिस मोबाइल एप्स जारी किया है। इससे पुलिस सत्यापन आसानी से हो जाएगा। अधिकारी एप्स पर डिजिटल जांच से पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं। सहायक पासपोर्ट अधिकारी एनसी बिष्ट ने बताया कि नये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें