फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बढ़ गई दरोगा की मुसीबत: हाई टेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लग गई आग; ताजिएदारों में मचा हाहाकार; Video

Sun, 06 Jul 2025 09:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

ताजिए में आग लगने की जानकारी एसपी साउथ अंशिका वर्मा को हुई तो उन्होंने तत्काल उसकी हाइट के बारे में जानकारी की। तब उन्हें पता लगा की ताजिया की हाइट लगभग 23 फीट ऊंची थी। उन्होंने हलका इंचार्ज द्वारा दी गई ताजियों की हाइट की रिपोर्ट तलब की। 
विज्ञापन
हाई टेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लग गई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित फरीदपुर में हाई टेंशन लाइन से ताजिया टकराने से आग लग गई। ताजिया को नीचे उतार कर वमुश्किल लोगों ने आग बुझाई। लोगों के अनुसार लगभग 23 फीट ऊंचा ताजिया बनाया गया था। बाद में ताजिया दफनाया गया।

विज्ञापन

गौसगंज गांव में लोगों के अनुसार लगभग 23 फीट ऊंचा ताजिया बनाया गया। रविवार दोपहर बाद वह ताजिया उठाकर ले जाया जा रहा था। गांव से बरेली शाहजहांपुर मेन रोड गौसगंज पुलिया के समीप ताजिया ले जाया गया। इस दौरान ताजिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली लाइन से टकरा गया और उसमें आग लग गई। ताजिएदारों में हाहाकार मच गया। वहां मौजूद लोग घबरा गए। लोगों ने ताजिया नीचे उतार कर आग को वमुश्किल बुझाया। बड़ा हादसा होने से टल गया। जले हुए ऊपर के हिस्से को उतार कर ताजिया पुनः उठाकर तजियेदार लोग ले गए और उसे दफना दिया।

ताजिए में आग लगने की जानकारी एसपी साउथ अंशिका वर्मा को हुई तो उन्होंने तत्काल उसकी हाइट के बारे में जानकारी की। तब उन्हें पता लगा की ताजिया की हाइट लगभग 23 फीट ऊंची थी। उन्होंने हलका इंचार्ज द्वारा दी गई ताजियों की हाइट की रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट में हल्का दरोगा ने ताजिए की नियमानुसार हाइट दिखाई थी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद एसपी साउथ ने रिपोर्ट देने वाले हल्का दरोगा की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि हल्का दरोगा ने नियमानुसार ताजिए की हाइट होने की रिपोर्ट दी है। आग लगने वाले ताजिए की हाइट अधिक थी। रिपोर्ट देने वाले हल्का दरोगा की भूमिका की जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें