फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांकियों ने मोहा मन, बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 23 Sep 2023 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान गणेश महोत्सव की धूम है। पंडालों में झांकियों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। लोगों ने अपने घरों में भी विघ्नहर्ता-सुखकर्ता लंबोदर का मोदक भोग लगाकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी नगर में गणपति बप्पा के दरबार में झांकियों का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, श्रीकृष्ण व सुदामा के स्वरूप में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना व सर्वेश रस्तोगी, विशाल महरोत्रा आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को संस्था के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने गणेश प्रतिमा भेेंट की।
बिहारीपुर दरगईया गली में श्रीशिव शक्ति दुर्गाजी धाम मंदिर के पंडाल में सुबह गणेश की पूजा की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मां ज्वाला देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंड़ित अन्नू महाराज व पंडित मयंक तिकखा ने भेंटे प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

शाहबाद स्थित विभूति नाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से आए अंकुर महाराज ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कटरा के राजा गणेश मंडल की ओर से कटरा मानराय में खाटू श्याम जी के कीर्तन में ठाकुरजी का गुणगान किया गया। सौदागरान के जवाहर चौक में भजन संध्या के साथ फूलों की होली खेली गई।
केसीएमटी में एमबीए के छात्र अनिकेत और मोहित संगद सभी छात्रों ने गणेश की प्रतिमा के साथ पूरे महाविद्यालय की परिक्रमा की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गिरधर गोपाल, कल्पना खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
कृष्णा नगर काॅलोनी में कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने गणेश पूजन से किया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डांडिया कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें