12 वर्गों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के प्रथम दिन सब जूनियर बालक-बालिका (अंडर-15) वर्ग, यूथ ब्वायज (अंडर-19), जूनियर ब्वायज (अंडर-17), जूनियर बालिका (अंडर -17) और पुरुष वर्ग में स्पर्धाएं खेली गईं। डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सेक्रेटरी दीपेंद्र कमथान ने सभी का स्वागत किया और टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली और उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में आयोजित टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग में 12 वर्गों में मुकाबले होंगे।
टूर्नामेंट के दौरान डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सेक्रेटरी श्याम कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ. अनुज कुमार, फार्मेसी विभाग के डीन डॉ. अमित कुमार शर्मा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. विवेक यादव, टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के सदस्य और अन्य फैकेल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे।