फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 35 बच्चों में एनीमिया के लक्षण मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। एक इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में 35 विद्यार्थियों में एनीमिया के लक्षण मिले, जिन्हें सीएचसी भमोरा के लिए रेफर किया गया है। शनिवार सुबह रामभरोसे लाल इंटर कॉलेज देवचरा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. लाखन सिंह ने किया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच में 1850 बच्चों ने प्रतिभा किया, जिसमें से 125 बच्चों का एचबी टेस्ट किया गया। इसमें 35 बच्चों में एनीमिया के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, पोषण, किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, एनीमिया आदि पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं ने पोषण से संबंधित जागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर कुमारी प्रिया, अवनीश कुमार , रचना सक्सेना आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य काउंसलर रोली शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें