फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी एक किसान के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस को उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी लीलाधर अपने घर में ताला लगाकर मजदूरी करने उत्तराखंड के रुद्रपुर गए। किसान लीलाधर के घर में चोर दीवार कूदकर दाखिल हो गए। संदूक में रखे कपड़े और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए थे। जानकारी पर पीड़ित ने मामले में शिनाख्त के आधार पर गांव के ही महीपाल एवं चंद्र बाबू नायडू उर्फ चेतन समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कुड़का गांव के ईंट-भट्ठे से आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। साथ में गांव के ही प्रेम शंकर और दुनका के मोहल्ला नूरी नगर निवासी साबिर अहमद का नाम लिया। संवाद⼬
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें