फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूलों में लगे झूले जर्जर, गिरकर जख्मी हो रहे बच्चे

विज्ञापन
गुल​​​डिया महीपत स्कूल में लगे पुराने झूले।
विज्ञापन
हाफिजगंज। स्कूलों में लगे झूले जर्जर हो गए हैं। आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अफसर इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए लगाए गए झूलों की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। ऐसे झूलते समय बच्चे गिरकर जख्मी हो जाते हैं। भदपुरा ब्लॉक के गांव गुलड़िया महीपत में शनिवार को झूलते समय कक्षा तीसरी की छात्रा राधा गिरकर घायल हो गई थी। उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। सैदनूर, यामीन आदि अभिभावकों का कहना है कि वर्षों से इन झूलों की मरम्मत नहीं कराई गई है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार इस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने झूलों की मरम्मत कराने की मांग की है। भदपुरा के बीईओ कमल सिंह चौहान ने बताया कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर विद्यालयों में लगे झूलों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें