फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: जिला अस्पताल में होगी स्वाइन फ्लू की जांच, पीड़ित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 09 Sep 2026 11:41 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। पीड़ित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही अब जिला अस्पताल में ही स्वाइन फ्लू की जांच होगी। इसकी किट जिला अस्पताल में पहुंच गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जांच की व्यवस्था मजबूत की है। जिला अस्पताल में मंगलवार से एच1एन1 वायरस की जांच के लिए 100 किट मिल गई हैं। अब स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल जांच के लिए बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे। अस्पताल में ही ट्रूनॉट मशीन से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए बाहर भेजे जाते थे। सैंपल भेजने और रिपोर्ट आने में समय लगने के कारण मरीजों के उपचार में भी देरी की आशंका रहती थी। अब जांच की सुविधा अस्पताल में शुरू होने से रिपोर्ट भी समय पर मिलने के साथ ही मरीज को त्वरित इलाज भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि किसी मरीज में लक्षण न मिलने पर मंगलवार को जांच नहीं हो सकी। 

अब तक सामने आ चुके हैं नौ मरीज 
जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के नौ मरीज सामने आ चुके हैं। मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए छह बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। हालांकि, एक भी मरीज जिला अस्पताल न पहुंचने के चलते वार्ड खाली है। 

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पीड़िता की मौत, चार नए संक्रमित मिले
जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। चार सितंबर को अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। मंगलवार को आई निजी लैब की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में चार नए मरीज भी स्वाइन फ्लू से ग्रसित मिले है। 

इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) से जारी रिपोर्ट के अनुसार,  मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों में बिलसंडा माई किरातपुर भमोरा निवासी 11 वर्षीय बच्चा, पुराना शहर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, एजाज नगर गौटिया निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और भदपुरा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। सभी की निजी लैब में कराई गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद विभाग अलर्ट 
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम संक्रमितों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों को जरूरी दवा देने घर पहुंचेगी। बता दें कि इससे पहले नौ लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। बुधवार को शेरगढ़ में मृतक मरीज के घर जाकर मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं देगी। 

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा था। वह गंभीर कैंसर रोग से ग्रसित थी। गाइडलाइन के अनुपालन में मरीज की एच-1एन-1 की जांच हुई थी। हालांकि बुधवार को टीम मृतक महिला व अन्य संक्रमितों के घर जाकर सर्विलांस करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें