फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बरेली में तीसरी मौत, पांच संदिग्ध

Wed, 25 Feb 2015 01:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में स्वाइन फ्लू को लेकर अभी भी चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। संदिग्ध मरीजों की संख्या 38 हो गई है। वहीं तीसरी मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीबीगंज की रहने वाली महिला की मौत के बाद शनिवार को रामपुर के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मेडिकल कालेज में हुई थी। वह दिल्ली से अपना इलाज छोड़कर बरेली में भर्ती हुआ था। वहीं, मंगलवार को नफीस की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को नफीस में स्वाइन फ्लू लक्षण की जानकारी रविवार को हुई थी। सर्विलांस टीम ने इसके सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिया था। सोमवार को रिपोर्ट में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि होने के बाद यह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में आ गया था। लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद इसकी मौत हो गई।

- पांच अन्य संदिग्ध के  लिए गए सैंपल
जिला अस्पताल से तीन और प्राइवेट अस्पताल से पांच संदिग्धाें के सैंपल लिए गए हैं। इनमें एच1 एन1 वायरस के सी कैटेगरी के लक्षण पाए गए थे। सैंपल की रिपोर्ट लखनऊ से आने तक इन पर निगरानी रखी जाएगी। एहतियात के तौर पर टैमिफ्लू दवा दे दी गई है।
विज्ञापन



फतेहगंज पश्चिमी के युवक
की गुड़गांव में जान गई
मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी के फिरोजपुर गांव के 35 वर्षीय रामस्वरूप की गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह गुड़गांव में कबाड़ का काम करता था।
रामस्वरूप तीन साल से फेफड़ों में कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। हरियाणा के मेदांता हास्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार शाम उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा।  

नवोदय विद्यालय रफियाबाद में बच्चे बीमार
स्वाइन फ्लू की आशंका पर चेकअप को टीम पहुंची
छह बच्चाें को वायरल, आज पीएचसी में होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगंज पश्चिमी। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद में बच्चों के बीमार पड़ने पर स्कूल प्रशासन परेशान हो गया। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते पीएचसी को खबर की गई। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का चेकअप किया। 12 से ज्यादा बच्चे सर्दी-जुकाम से पीड़ित पाए गए। छह को वायरल की शिकायत पर बुधवार को पीएचसी बुलाया गया है।
पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी के दो डाक्टरों और सहायकों की टीम मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद पहुंची और सभी बच्चों का चेकअप किया। उप प्रधानाचार्य बीके राय ने बताया कि स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने के कारण पीएचसी की टीम बुलाई गई थी। किसी भी बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। छह बच्चों का वायरल ठीक नहीं हुआ तो उन्हें बुधवार को पीएचसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बुखार से किशोर ने दम तोड़ा
हाफिजगंज। कस्बे में एक किशोर की बुखार से मौत हो गई। कस्बे वाले स्वाइन फ्लू से मौत होने की बात कह रहे हैं।
कस्बे के कोमिल प्रसाद का 17 वर्षीय बेटे प्रदीप को को चार दिन पहले बुखार आ गया गया था। उसका पहले गांव के डॉक्टरों से इलारज करवाया गया। फायदा नहीं होने पर उसे महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि ठंड के साथ उसे बुखार आया था। वह प्रदीप की स्वाइन फ्लू से मौत होने की बात कह रहे हैं। ग्राम प्रधान मुख्तयार अंसारी, अकील अंसारी, जितेंद्र और नानक चंद्र सागर ने गांव में टीकाकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें