फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम के तबादला होते ही शुरू हो गए स्वीमिंग पूल, तीन संचालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्वीमिंग पूल में हुई वारदाताें और नहाने को लेकर हुई फायरिंग के बाद तत्कालीन एसडीएम ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के चार अवैध स्वीमिंग पूलों को सील करा दिया था, लेकिन एसडीएम का तबादला होने के बाद संचालकों ने फिर से स्वीमिंग पूल का संचालन शुरू करा दिए। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र के तीन स्वीमिंग पूल को बंद करा दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक अवैध स्वीमिंग पूल है। थाना क्षेत्र नवाबगंज में 17 मई को ज्योरा मकरंदपुर गांव के स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने वहां कई राउंड की फायरिंग की थी। इसमें गांव के कृष्ण कुमार के सिर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस-प्रशासन को अवैध स्वीमिंग पूलों को लेकर सुध लेना शुरू किया।
एसडीएम के निर्देश पर अगले ही दिन पुलिस ने क्षेत्र के कई अवैध स्वीमिंग पूलों को बंद करा दिया था, लेकिन हरदुआ किफायतुल्ला और रिछोला किफायतुल्ला गांव में अवैध स्वीमिंग पूलों का संचालन करने वाले दबंगों ने एसडीएम के आदेश को धता बता दिया। जिसकी जानकारी तत्कालीन एसडीएम गोविंद मौर्य को हुई तो उन्होंने हरदुआ गांव पहुंच कर वहां चल रहे तीन और रिछोला किफायतुल्ला गांव के एक स्वीमिंग पूल को सील करा दिया था, लेकिन एसडीएम की इस कार्रवाई का हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हरहरपुर मटकली, सनेकपुर के अवैध स्वीमिंग पूल संचालकों पर कोई असर नहीं हुआ। सोमवार को पुलिस और राजस्व की टीम ने भौवानगला गांव पहुंचकर स्वीमिंग पूल को बंद करा दिया। टीम ने स्वीमिंग पूल संचालकों को मानक पूर्ण न होने तक बंद रखने के निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन

भौवानगला और हरहरपुर मटकली गांव में चल रहे अवैध स्वीमिंग चलने की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम भेजकर बंद करा दिए गए हैं। स्वीमिंग पूल संचालकों को हिदायत दे दी गई है कि बिना मानक पूर्ण पूलों को चलाने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-मल्लिका नैन, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें