फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार युवक किसी प्राइवेट अस्पताल में टेक्नीशियन का कार्य करता था। वहीं उसका किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया था। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उन लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी बात न मानकर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। उसके पिता के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इसमें सिर्फ उसका ही विवाह हुआ था। इस मामले में अलीगंज थाना अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। संवाद
नहर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
भमोरा। देवचरा से बल्लिया जाने वाले मार्ग पर हसमपुर की नहर की पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का उम्र 50 बताया है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से करीब 20 हजार रुपये मिले। हालांकि उसका अभी तक शिनाख्त नहीं किया जा सका है। हल्का इंचार्ज एसआई भूप सिंह ने बताया कि सुबह लोगों ने इस चौराहे पर संबंधित व्यक्ति को घूमता हुआ देखा था। आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब पीने के बाद चल रही भीषण गर्मी के चलते यह गिर गया और उसकी मौत हो गई होगी। एसएचओ भमोरा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें