फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम का तरणताल तैराकों से होगा गुलजार, आप भी करा सकते हैं पंजीकरण

Wed, 02 Apr 2025 02:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार शाम से इस सत्र के लिए तरणताल का शुभारंभ हो रहा है। आरएसओ जीतेंद्र यादव के अनुसार सुबह छह से नौ और अपराह्न चार से छह बजे तक के दो स्लॉट चलाए जाएंगे। 
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बना तरणताल बुधवार से गुलजार होगा। तैराकी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले एथलीट व तैराकी के शौकीन लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसमें 18 वर्ष के लोगों से 600 रुपये व इससे अधिक के लिए 800 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण के लिए 10 रुपये के फॉर्म के साथ दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और त्वचा संबंधी कोई बीमारी न होने का प्रमाणपत्र पटल सहायक अविनाश कुमार के पास जमा कराना होगा। दो अप्रैल की शाम पांच बजे से इस सत्र के लिए तरणताल का शुभारंभ होगा। आरएसओ जीतेंद्र यादव के अनुसार सुबह छह से नौ और अपराह्न चार से छह बजे तक के दो स्लॉट चलाए जाएंगे। 

अगर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती है तो स्लॉट को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और पांच फुट गहरे तरणताल में आधुनिक फिल्टर प्लांट लगा है। वहीं पानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पाइपलाइन व केमिकल का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बड़े तरणताल के लिए 16 अप्रैल तक चलेगा शिविर
स्टेडियम में ओलंपिक मानकों पर बने बड़े तरणताल के लिए बुधवार से 16 अप्रैल तक छात्रावासों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए चयनित पांच बालक व छह बालिकाएं अलग- अलग शहरों से प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होने के कारण इसे बंद कर दिया जाएगा। 18 फुट गहरा, 50 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़े तरणताल को केवल प्रशिक्षित खिलाड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया है।

16 अप्रैल तक चलेगा कैंप
स्टेडियम में ओलंपिक मानकों पर बने तरणताल में बुधवार से 16 अप्रैल तक छात्रावास के खिलाड़ियों के लिए कैंप चलाया जाएगा। इसके लिए चयनित अलग-अलग शहरों के पांच बालक व छह बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होने के कारण इसे बंद कर दिया जाएगा। ओलंपिक मनकों पर बने तरणताल को केवल प्रशिक्षित खिलाड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें