फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एसआईटी जांच में सामने आएंगे षडयंत्रकारी

Wed, 04 Sep 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानन्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद ने बुधवार को कहा कि एक षडयंत्र के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं। एसआईटी की जांच में षडयंत्रकारी सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उसी नंबर से वीडियो जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि वो एसआईटी को सारे सबूत देंगे कि कौन-कौन षडयंत्र में शामिल थे। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि रविवार रात तक उनपर रुपये को लेकर दबाव बनाया गया था। फिरौती की रकम तीन करोड़ से घटा कर 25 लाख तक देने पर भी मामले को सुलझाने को कहा गया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के संबंध में कहा कि इसकी जानकारी एसपी को दी थी। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक शख्स ने सौदा करने की कोशिश की थी। एसपी फिरौती के मैसेज की गोपनीय जांच करा रहे थे जिसकी जानकारी होने पर वीडियो को वायरल किया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें