फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद मामला: एसआईटी को मिला फिरौती के आरोपी छात्रा के दोस्तों का रिमांड, होगी पूछताछ

Mon, 23 Sep 2019 06:40 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में सीजेएम अदालत ने एसआईटी को आरोपी सचिन और विक्रम का 95 घंटे का रिमांड दिया है। रिमांड मिल जाने के बाद 24 सितंबर को सुबह 10 बजे एसआईटी दोनों आरोपियों को जेल से ले जाएगी, जिसके बाद उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


फिलहाल चिन्मयानंद और फिरौती की मांग करने वाले तीन युवक जेल में हैं और छात्रा पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि छात्रा अपने दोस्तों के साथ जिस कार में थी उसके ही ड्राइवर को कहकर दोस्त सचिन ने पांच करोड़ की फिरौती वाला वीडियो बनवाया ताकि रुपये मिलने पर यदि संजय या छात्रा में से कोई बेईमानी करे तो इस वीडियो के सहारे फिरौती की रकम का हिस्सा लिया जा सके। संजय ने जहां चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने में छात्रा को आगे कर स्वामी के तेल मालिश करते हुए वीडियो बनवाए, वहीं सचिन ने  फिरौती का वीडियो बनवा लिया। 

मामले में सोमवार को एसआईटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को तीन सीलबंद लिफाफों में अपनी जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपी। वहीं फिरौती के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज गई छात्रा की स्टे की मांग को अदालत ने नामंजूर कर दिया है। साथ ही धारा 164 के तहत दोबारा कलमबंद बयान दर्ज करवाने की छात्रा की मांग को भी अदालत ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें