फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की तस्वीरें दिखाकर स्वच्छ भारत 'अर्बन' ने कहा- बरेली साफ है..

Tue, 20 Oct 2020 05:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली स्वच्छता अभियान में पोस्ट की गई पाकिस्तान की तस्वीरें - फोटो : @SwachhBharatGov
विज्ञापन
स्वच्छ भारत 'अर्बन' ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मंगलवार को सुबह आगामी त्योहारों के मद्देनजर बरेली में चल रहे विशेष सफाई अभियान की तस्वीरें साझा की। मगर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। असल में पोस्ट में चार फोटो साझा की गई हैं। जिसमें से दो तस्वीरों के नीचे लोकेशन सिंध, पाकिस्तान लिखी हुई हैं। ये सभी तस्वीरें रविवार सुबह 9  से 11 बजे के बीच की हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ट्वीट को अब हटा लिया गया है। तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा है कि नगर निगम बरेली ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत में रखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया और अपने परिवेश को अपने रहवासियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ बनाया। हालांकि एक तस्वीर में फोटो के नीचे लोकेशन बरेली, उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है। जबकि एक तस्वीर में कोई लोकेशन नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें