फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट के बाद बेटे की हत्या का जताया शक

Wed, 17 Jan 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई परिसर निवासी सुनीता देवी के बेटे कुलदीप की 11 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मंगलवार तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। सुनीता ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत कर लूट के बाद बेटे की हत्या का शक जताया है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि कुलदीप ने ऋण लेकर गाड़ी निकाली थी। उन्हें पता लगा है कि कुलदीप ने जुए में करीब 70 हजार रुपये जीते थे, पर जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया तो उसकी जेब में 40 हजार रुपये ही थे। इस घटना में वह कार्रवाई की मांग करने इज्जतनगर थाने गई, लेकिन कुछ नहीं हो सका। उन्हें शक है कि जुए के विवाद में उनके बेटे की लूट के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनके छोटे बेटे को भी बदमाशों ने मार डाला गया था। उनके पति बीमार रहते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें