बरेली। अजमेर शरीफ में इन दिनों ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स मनाया जा रहा है। इसमें शिरकत करने के लिए जा रहे ख्वाजा के जारीन बरेली में आला हजरत की दरगाह पर हाजरी के लिए पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सिटी स्टेशन पर मेला चल रहा है। इसमें दरगाह से जुड़े संगठन टीटीएस के कार्यकर्ता लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि 18 जनवरी को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का कुल होगा। लिहाजा बुधवार से यह मेला समाप्त हो रहा है। कड़ाके के ठंड को देखते हुए यहां आ रहे जायरीन की सुविधा के लिए टीटीएस की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। पिछले दो दिनों से भारी भीड़ रही है। संवाद