फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बैंक खाते में रिश्वत मांगने पर निलंबित दरोगा ने पीड़ित को धमकाया, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 07:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित दरोगा ने फिर हिमाकत की। वह नशे की हालत में दरोगा पीड़ित के घर पहुंच गया और उसे धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक खाते में रिश्वत मांगने के मामले में निलंबित अलीगंज थाने का दरोगा नशे की हालत में पीड़ित के घर धमकाने पहुंच गया। पीड़ित ने उसका वीडियो बनाकर एसएसपी से शिकायत कर दी। एसएसपी के आदेश पर दरोगा व दूसरे पक्ष की महिला समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में बेटी के नाम से की गई फर्जी शिकायतें दबाने के नाम पर अलीगंज थाने के दरोगा राजकुमार सिंह ने ग्रामीण से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके लिए अपना बैंक खाता नंबर भी दिया था। सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एसएसपी के सामने पीड़ित पेश हुआ तो वह भी इस स्थिति पर चौंक गए। 

दरोगा राजकुमार का ऑनलाइन ही पीड़ित से सामना कराया तो वह जवाब नहीं दे सका। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर जांच सीओ बहेड़ी को सौंप दी थी। अब पीड़ित किसान ने एसएसपी को बताया कि निलंबन की जानकारी मिलने पर रात में दरोगा नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने की थी गाली गलौज
दरोगा ने दरवाजे की कुंडी खटखटाकर गाली-गलौज की। उन्होंने दरोगा का वीडियो बना लिया। साथ ही एसओ अलीगंज अजय शुक्ला से शिकायत की। एसओ अजय शुक्ला ने कॉल की तो दरोगा दरवाजे से ही लौट गया।

ग्रामीण के मुताबिक एसओ ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी बेटी को ले जाने के आरोपी की मां ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया कि उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसा देगी। बताया कि पुलिस व दरोगा भी उसके ही पक्ष में हैं। पीड़ित ने सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दरोगा को निलंबित किया गया था। उन्हें कायदे में अपनी सफाई जांच अधिकारी के सामने देनी चाहिए थी। पीड़ित के घर जाना गलत था। इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें