फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सराफ से लूट मामले में संदिग्धों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। दुकान बंद कर ई-रिक्शा से घर जा रहे सराफ से दिनदहाड़े हुई लूटपाट के मामले में मीरगंज पुलिस ने रविवार को दबिश देकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। अशोक बाबू गुप्ता निवासी पशुपति विहार कालोनी बरेली की गांव परचवा में दुकान है। वह शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे ई-रिक्शा से मीरगंज आ रहे थे। ई-रिक्शा में चालक सहित तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे। पल्था और सैंजना के बीच दो बाइकों पर चार आरोपी आ गए और तमंचा से फायरिंग करते हुए लूटपाट करते लूटपाट की, फिर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार को मीरगंज पुलिस की तीन टीमों ने जगह-जगह दबिशें दीं। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें