क्रय केंद्रों से किसानों का लौटाएं नहीं, ध्यान दें अधिकारी
धान खरीद की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने खरीद अधिकारियों से कहा कि क्रय केंद्रों पर किसान से धान खरीद न करने की शिकायतें आ रही हैं, उन्हें विभिन्न कारण दिखाकर वापस कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद अधिकारी ध्यान रखें कि शिकायतें न आएं। मंडलायुक्त के पूछने पर खरीद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 27 दिसंबर तक मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष 84.65 प्रतिशत अर्थात 60.86 लाख क्विंटल धान की खरीद बताई गई। साथ ही 63 प्रतिशत धान मिलों को भेजने का दावा किया गया। खरीदे गए धान में बरेली जिले में 14.87 लाख क्विंटल, बदायूं में 3.2 लाख क्विंटल, शाहजहांपुर 25.52 लाख क्विंटल, और पीलीभीत में 17.18 लाख क्विंटल शामिल है।
ये भी हुए निर्देश
- स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का वितरण सही हो रहा या नहीं, सीएमओ जांच लें।
- शाहजहांपुर में शहरी आरोग्य मंदिरों की सक्रियता बढ़ाएं।
- बोगस फर्मों की फैली चेन को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
- आबकारी विभाग शराब बिक्री में ओवर रेटिंग न होने दे।