फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्बे में बने अवैध बेसमेंट का होगा सर्वे, 13 सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के नक्शे के विपरीत बने बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधीक्षक अधिकारी ने 13 सदस्यीय टीम गठित कर सर्वे शुरू कर दिया है। अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट का सर्वे करने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फरीदपुर नगर पालिका मकानों, दुकानों व शोरूमों के निर्माण में बेसमेंट बनाने की इजाजत नहीं देती है। नगर पालिका द्वारा जो नक्शे पास किए जाते हैं। उनमें भी बेसमेंट का नक्शा पास नहीं किया जाता है, फिर भी नगर पालिका क्षेत्र में बनने वाले शोरूमों व दुकानों और भवनों में बेसमेंट बनाए गए हैं और उनमें व्यवसायिक गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं।
बेसमेंट के अंदर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। कोचिंग पढ़ने वाले बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली हादसे के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका प्रशासन सरकार के आदेशों का इंतजार कर रही थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित की है, जिसमें 13 लोगों को बेसमेंटों का सर्वे करने के लिए लगाया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद होगी सील करने की कार्रवाई
सर्वे टीम में मोहल्ला परा में सफाई नायक चंद्रपाल, फर्रखपुर में सफाई नायक पुनीत कुमार, भूरेखां गौटिया में सफाई नायक जाविद व वीट प्रभारी विनोद, मिर्धान में ज्योति व वीट प्रभारी धीरज, परा जाटवान में वीट प्रभारी मुकेश, लाइनपार बिजेंद्र पाल, मेन रोड नहर कोठी में जोगेंद्र व अजय कुमार, एसडीएम कॉलोनी में प्रमोद, साहूकारा व कानून गोयान में कैलाश, स्टेशन रोड व कानूनगोयान में रामकिशन बने बेसमेंट का सर्वे कर पालिका प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद नगर पालिका बेसमेंट पर सील करने की कार्रवाई शुरू करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें