फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई की बदलेगी तस्वीर: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे शुरू, पीलीभीत के 48 गांवों से गुजरेगा

Sat, 06 Jun 2026 05:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए पीलीभीत जिले में सर्वे शुरू हो गया। बीसलपुर और सदर तहसील के 48 गांवों में सर्वे कार्य कराया जा रहा है। इन गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। ये एक्सप्रेसवे पीलीभीत जिले में बीसलपुर और सदर तहसील के 48 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके गजट की अधिसूचना जारी होने के बाद सर्वे कार्य शुरू हो गया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नेशनल हाईवे (एनएच) की कंसल्टेंसी, एनएचएआई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सर्वे कर रही है।

विज्ञापन


एलाइनमेंट होने के बाद सर्वे में यह देखा जा रहा है कि किस गांव के कितने किसानों की भूमि एक्सप्रेसवे में आ रही है। वर्तमान में भूमि पर निर्माण है या खेती हो रही है। संयुक्त टीम को दो माह में सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सर्वे कार्य करते हुए 15 दिन हो गए। एक्सप्रेसवे के बनने के बाद गांवों की किस्मत और दिशा दोनों बदल जाएगी। रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ जमीन की कीमतों में भी भारी उछाल आने की उम्मीद है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि 3 ए की कार्यवाही में गाटा संख्या की जानकारी राजस्व विभाग ने तैयार की थी। एलाइनमेंट के बाद गांवों के गजट की अधिसूचना जारी हुई। इसके साथ ही जो गांव एक्सप्रेस-वे में शामिल किए गए हैं। उन गांवों की भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गई। डीएम की ओर से उप निबंधक बीसलपुर और सदर को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि इन गांवों की भूमि के बैनामे न करें।

विज्ञापन
Trending Videos

बीसलपुर के 39 तो सदर तहसील के नौ गांव शामिल
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बीसलपुर तहसील के 39 गांवों से होकर गुजरेगा। तहसील क्षेत्र के बिलसंडा ब्लॉक के गांव तिलसंडा, बमरोली, लिलहर, मीरपुर हरायपुर, रामपुर अमृत, मुड़गवा, सुहेला, ईंटगांव, विरसिंगपुर, महेशापुर के अलावा बीसलपुर ब्लॉक के कटकवारा, बरखेड़ा यासीन, बिहारीपुर हीरा, अटकोना, बहादिया, विरसिंगपुर, नौगवां संतोष व जोगीठेर और सदर तहसील के वार नवादा और गुलड़िया जाफरपुर सहित नौ गांव से गुजरेगा। मई माह में 48 गांवों के गजट की अधिसूचना जारी की गई।
 

इन जिलों से होते हुए गुजरेगा एक्सप्रेसवे
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे शामली से शुरू होकर मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए बरेली में बहेड़ी तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा। यहां से नवाबगंज तहसील के कुछ गांवों के बाद पीलीभीत जिले की तहसील सदर के नौ गांव और बीसलपुर तहसील क्षेत्र के 39 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके बाद शाहजहांपुर के पुवायां तहसील से लखीमपुर खीरी होते हुए कई अन्य जिलों से गुजरते हुए गोरखपुर तक जाएगा। यह प्रदेश के 22 जनपदों से होकर गुजरेगा।

गौरतलब है कि करीब 700 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना का निर्माण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए किया जा रहा है। सिक्सलेन एक्सप्रेसवे को पिछले साल दिसंबर में एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय से एलाइनमेंट की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी विजय वर्धन तोमर ने बताया कि शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बीसलपुर और सदर तहसील के गांवों का सर्वे शुरू कराया है। एनएच की कंसल्टेंसी, एनएचएआई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सर्वे कर रही है। दो माह में सर्वे पूरा होना है। सर्वे के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कराई जाएगी। भूमि की खरीद-फरोख्त पर पहले से रोक लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें