सिरौली। कस्बे की स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरी की कोशिश के मामले को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लेना शुरू किया है। मंगलवार को बरेली से सर्विलांस की टीम ने आकर घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। टीम के साथ सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हालांकि पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
गौरतलब है कि चार जनवरी की रात चोर खिड़की काटकर पीएनबी बैंक की शाखा में प्रवेश कर गए। सबसे पहले उन्होंने बैंक परिसर में लगे दोनों सीसी कैमरे तोड़ डाले। इसके बाद बैंक के लॉकर से सटे ड्राइंग रूम के कमरे की दीवार काटना शुरू की, लेकिन दीवार में उपकरण फंस गया तो चोर भाग लिए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। संवाद