फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीनियर वर्ग में सुरेंद्र व जूनियर में हर्षित चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला ताइक्वांडो क्लब बरेली की ओर से रविवार को बीसलपुर रोड स्थित ताइक्वांडो अकादमी में कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग अकादमी के 95 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन जनवरी से इंदौर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर बालक वर्ग अंडर- 73 किलोग्राम भार वर्ग में सुरेंद्र व जूनियर वर्ग अंडर- 48 किलो में हर्षित के चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ खिलाड़ी रागिनी वर्मा, विवेक, कुलदीप को सचिव पुष्पेंद्र सागर ने ब्लैक बेल्ट पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुबोध कटियार, संजय कपूर, डॉ. अतुल कुमार, जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार अग्निहोनीजी, कोच अनिल, मोहित यादव, डॉ. रोहित यादव, रघुवीर सागर सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें