फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रिया कैंट सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव में अपने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमें बरेली की चार सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कैंट सीट पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन को फिर प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मीरगंज सीट के लिए नगर पंचायत चेयरमैन इलियास अंसारी, बहेड़ी के लिए जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती और आंवला के लिए यूथ कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष ओमवीर यादव को टिकट दिया है। पार्टी हाईकमान ने टिकटों की घोषणा के साथ सभी प्रत्याशियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने का भी निर्देश दिया है। टिकट की घोषणा होने के कुछ देर बाद ही सुप्रिया ऐरन कैंट क्षेत्र में लोगों को लोहड़ी की बधाई देने निकल पड़ीं।
जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का संघर्ष इस बार चुनाव में नया समीकरण बनाएगा। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की उनकी पहली प्रतिज्ञा पहली सूची में ही दिखाई दे रही है। बरेली की चार में से दो सीटों पर महिला उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। कांग्रेस पूरी तरह चुनाव लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें