फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किसानों को उद्योगपतियों के हाथ बेचना चाहती है सरकार

Thu, 28 Jan 2021 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
जिला सपा ने किसान आन्दोलन का समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सपाइयों ने किसानों के समर्थन में शहर के साथ देहात के इलाकों में भी ट्रैक्टर रैली निकाली और अधिकारियों को ज्ञापन देकर नए कृषि कानून को रद्द करने की मांग की। देहात में ट्रैक्टर रैली की अगुवाई जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और शहर में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश की सरकार तानाशाह रवैया दिखाकर किसानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथ बेचना चाहती है। कृषि कानून रद्द करने की मांग करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मीरगंज को सौंपा। उनके साथ पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सत्येंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर में महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज से कलक्ट्रेट गेट तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी ही असली किसान हैं, भाजर्पा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। पूंजीपतियों के इशारे पर काला कानून लागू करना चाह रही है। इस मौके पर महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, मोहम्मद कलीमुउद्दीन, महानगर सचिव समयुन खान, दीप्ति पांडेय, भारती चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। नगर की सीमाओं को सील करने के बाद भी किसान चकमा देकर यात्रा में पहुंचे। यात्रा नगर के रामलीला मैदान से शुरू होकर बाईपास होते हुए कृषि उप मंडी जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। पता चलने पर एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पूर्व मंत्री और किसानों से वार्ता की, इसके बाद किसी तरह मनाकर रास्ता खुलवाया। तिरंगा यात्रा में सेंथल नगर पंचायत के अध्यक्ष कम्वर एजाज शानू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार, मोहम्मद राशिद अंसारी, खतीब अंसारी आदि शामिल हुए। तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, हरीश गंगवार और ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार समेत कई नेताओं को नजरबंद कर दिया था। मगर बाद में कोई हंगामा न होते देख उन्हें रिहा कर दिया, इन नेताओं ने बाद में यात्रा में पहुंचकर हिस्सा भी लिया। सपाइयों की ट्रैक्टर रैली पुलिस ने रोकी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा की ट्रैक्टर रैली कुछ देरबाद ही पुलिस ने रुकवा दी। इससे खफा सपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। कोतवाल के समझाने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हुए। कस्बे में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में लोधी कोल्ड स्टोर से ट्रैक्टर रैली निकली। भूतेश्वर चौराहे पर पुलिस ने इसको बिना अनुमति से निकालने की बात कहते हुए आगे जाने पर रोक लगा दी। इसमें मौजूद पूर्व चेयरमैन सैयद आबिद अली, पूर्व नगर अध्यक्ष मशहूर खान, युवा नेता अनिल यादव, भूपेंद्र सिंह, बीडी बर्मा ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें