फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध का असर: बरेली में व्यावसायिक सिलिंडरों पर संकट, होटल और रेस्टोरेंट को आपूर्ति रोकी

Tue, 10 Mar 2026 10:31 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर संकट गहरा गया है। जिले में होटल और रेस्टोरेंटों में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है। हालांकि आवश्यक सेवाओं के लिए आपूर्ति जारी रहेगी। 
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के कारण व्यावसायिक गैस सिलिंडरों पर संकट मंडराने लगा है। बरेली में पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों और जिला पूर्ति अधिकारी को आदेश जारी कर होटल-रेस्टोरेंट को व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी है। विशेष परिस्थितियों में एजेंसी की ओर से डिमांड भेजे जाने पर उनको व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। आवश्यक सेवाओं जैसे पुलिस, सेना, अस्पताल, रेलवे को आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मार्च को बढ़ाई गई थी कीमत 
पेट्रोलियम कंपनियों ने सात मार्च को घरेलू सिलिंडर की कीमत में 60 और व्यावसायिक की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की थी। साथ ही, बुकिंग में 25 दिन का नियम लागू कर दिया था। नए नियम के तहत अब एक बार घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद दूसरी गैस सिलिंडर की रिफिल के लिए बुकिंग 25 दिन बाद ही होगी। उधर, उत्तर प्रदेश एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श शर्मा ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से यह आदेश शनिवार को ही जारी किया गया था। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें