फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बार एसोसिएशन के सुनील अध्यक्ष और आशुतोष बने महामंत्री

विज्ञापन
बीसलपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को माला पहना कर किया गया सम्मानित संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील परिसर में शनिवार को हुए प्रगतिशील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सुनील सक्सेना अध्यक्ष और आशुतोष पाठक महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र गंगवार ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सक्सेना ने 115 मत प्राप्त कर अतुल शुक्ला को 33 मतों से पराजित किया। अतुल शुक्ला को 82 मत मिले। महामंत्री पद के प्रत्याशी आशुतोष पाठक 114 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने मुकेश गुप्ता को 31 मतों से पराजित किया। मुकेश गुप्ता को 83 मत मिले। कुल 204 मतदाताओं में से 203 ने वोट डाले। कुल पड़े वोटों में तीन निरस्त हो गए। मतदान सुबह 10: 30 बजे से शाम चार बजे तक हुआ। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना की समाप्ति के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी विमल मिश्रा और सहायक चुनाव अधिकारी आमोद रायजादा का सहयोग रहा। सुरक्षा के लिहाज से तहसील परिसर में पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव परिणाम घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री को पुष्पमाला बनाकर स्वागत किया। सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी के अन्य पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें