फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे का मजा किरकिरा कर गई बिजली

Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने लगी तो बिजली विभाग का सिस्टम भी जवाब देने लगा है। रविवार को एक तिहाई शहर की बिजली गुल रही। राज्यपाल के शहर में होने के कारण रविवार ऊपर से कटौती न करने के आदेश थे मगर विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए। कई चरणों में बत्ती गुल रही तो सुबह शाम पानी भी नहीं मिला। 
विज्ञापन

तमाम दावों के बाद भी बिजली महकमा कटौती से निपटने के लिए कार्ययोजना तक नहीं बना पा रहा है। बिजली कब चले जाय और ब्रेकडाउन कब हो इसकी सूचना तक नहीं दी जाती। रविवार का अवकाश होने के बाद भी दिनभर बिजली गुल रही तो लोग परेशान हो गए। सिविल लाइंस 132 केवी स्टेशन से जुड़े ज्यादातर इलाकों में सुबह नौ बजे सप्लाई गुल हो गयी। देर शाम तक सप्लाई नहीं मिलने से इंर्वटर जवाब दे गए। शनिवार रात में कटरा चांद खां, सिंधुनगर, गौंटिया, बृजलोक कॉलोनी, बालजती आदि इलाकों में बिजली चली गई। इन इलाकों में शाम करीब तीन बजे सप्लाई बहाल हो पायी। 132 केवी स्टेशन पर काम शुरू होने से रामपुर बाग, सिविल लाइंस, जगतपुर, शाहदाना, कुतुबखाना, कैंट उपकेंद्रों पर स्थानीय कटौती हुई। शाहदाना उपखंड पोषित इलाकों का हाल भी यही था। पूरे दिन लोग एसडीओ के नंबरों पर फोन करते रहे, लेकिन कोई जानकारी देने वाला नहीं था।
 बिजली ठप रहने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। पुराना शहर, राम वाटिका, सैलानी, सेमल खेड़ा, नई बस्ती, गंगापुर, सिकलापुर, मठ चौकी, चक, रोहली टोला, कांकर टोला आदि इलाकों में पानी नहीं आया। 
विज्ञापन


पारेषण लाइन बनने से संकट
दोहना से सिविल लाइन स्टेशन तक पुरानी पारेषण लाइन बदलने का काम हो रहा है। इससे दिन भर फरीदपुर लाइन से सप्लाई होती है। शाम होते ही चेंज ओवर दोहना से सप्लाई होती है। इससे सिस्टम ओवरलोड चल रहा है। इसके चलते उपकेंद्रों पर बारी-बारी से सप्लाई हो रही है। अधिशासी अभियंता पारेषण तुलसी राम ने बताया कि 31 मई तक लाइन पर कार्य होगा। पारेषण तार चेंज होने से राजेंद्रनगर, इज्जतनगर, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम उपकेंद्रों से भी सप्लाई प्रभावित हो रही है।

आज यहां नहीं आएगी बिजली
बरेली। शहर में चल रहे सुधार कार्य के चलते सोमवार को कई स्थानों पर सप्लाई गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि आकाशपुरम, आजाद मार्केट, बजरिया, इंदिरानगर, आवास विकास, जानकीपुरम, इज्जतनगर, सनसिटी, रोहली टोला आदि इलाकों में सुबह 10 से शाम चार बजे सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान शाहदाना उपकेंद्र से पोषित सभी लाइनों पर सुधार कार्य होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें