रविवार को दोपहर बाद तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अभी अप्रैल का शुरूआती महीना है, लेकिन धूप की चुभन बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। हालांकि बीच- बीच में चल रही पछुआ हवा ने थोड़ी राहत दी। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
पिछले साल वर्ष 2015 में तीन अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जोकि रविवार के तापमान से आठ डिग्री कम था। वर्ष 2014 में भी यही स्थिति रही और तापमान 31 डिग्री पर ही रहा। वर्ष 2013 में तापमान थोड़ा बढ़कर 33 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान दोनों ही वर्षों में 17 डिग्री पर रहा। रविवार को बिजली की आवाजाही से मौसम और तकलीफ देय बन गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि यह धूप गेहूं की फसलों के लिए अच्छी है। आर्द्रता सही होने से सुबह और शाम अच्छी बीतेगी। हालांकि तापमान 38 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना अप्रैल में ही है।