फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोरखपुर-जोधपुर के बीच 12 से 27 जून तक चलेगी समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोरखपुर-जोधपुर के बीच रेलवे 12 से 27 जून तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन में 20 कोच लगाए गए हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के सीपीआरओ की ओर से जारी हुई सूचना के तहत 04829 समर स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 4:15 बजे जाेधपुर से डेगाना वाया छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शुक्रवार को सुबह 9:51 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से 9:56 बजे रवाना होकर लखनऊ, अयोध्या कैंट, खलीलाबाद होते हुए रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04830 समर स्पेशल शुक्रवार को रात 11:25 बजे गोरखपुर से चलकर बस्ती, अयोध्या, लखनऊ होते हुए शनिवार को सुबह 9:31 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 9:33 पर रवाना होकर मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, चुरू, डेगाना, मेड़ता रोड होते हुए तीसरे दिन रविवार को तड़के चार बजे जोधपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें