फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान बेग और शहजिल के खिलाफ नारे, प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2016 01:26 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्करों ने रविवार को कई विधायकों के शहर स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। आवास पर सुल्तान बेग और शहजिल इस्लाम के न मिलने पर दोनों विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ में वर्कर नवाबगंज विधायक पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार से मिलीं। उन्हें ज्ञापन दिया। भगवत सरन ने उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। गांधीनगर में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार वर्करों को मिले। उन्होंने विधानसभा में उनका मुद्दा उठाने की बात कही लेकिन प्रेमनगर में नैनीताल रोड स्थित आवास पर वर्करों को मीरगंज विधायक सुल्तान बेग नहीं मिले। उनके भाई सुलेमान बेग थे। उन्हें ज्ञापन तो दे दिया लेकिन पहले से ही मुलाकात की बात सूचित करने के बावजूद विधायक के आवास पर न मिलने से वर्करों ने नाराजगी जताई। उन्होंने सुल्तान बेग के मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। यही स्थिति शाहदाना चौराहा स्थित भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास पर रही। शहजिल के न मिलने पर वर्करों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। बाद में विधायक से फोन पर बात हुई तो उन्होंने अपने सचिव को भेजकर उनका ज्ञापन प्राप्त किया। यहां के वर्कर कालीबाड़ी पर कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के आवास पर पहुंचीं। उनके सचिव ने विधायक से फोन पर बात कराई तो उन्होंने उनकी मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन आंगनबाड़ी सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले किया गया। जिलाध्यक्ष ओमवती गंगवार का कहना था कि आंगनबाड़ी वर्कर वर्षों से किसी भी राज्य कर्मचारी से ज्यादा काम करती आ रही हैं लेकिन बदले में उनको 120 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता है। यहद उन्हें स्थायी नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अलका रानी, किरन, सविता, परवीन जहां, रुखसाना, भाषा पाठक, नीरा, सुमन, संगीता, कृष्णा, पिंकी, रामबेटी, नीलम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें