फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा को मजबूत करने के लिए मांगे सुझाव

विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते भाजपा पदा​धिकारी।
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार को ब्लॉक सभागार मीरगंज में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रकाश पाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में घटते जनाधार पर चर्चा की और उनसे संगठन को मजबूत करने के संबंध में सुझाव मांगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए अफसर शाही को जिम्मेदार बताया। मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी ने छुट्टा पशुओं की समस्या, फसल एमएसपी बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने, अग्निवीर में बदलाव का सुझाव दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिम क्षेत्र हरिओम शर्मा, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, बरेली के नव निर्वाचित सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा को लेकर हुई बैठक

आंवला। रामनगर रोड स्थित एक बरात घर में लोकसभा चुनाव में कम अंतर से भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर समीक्षा की गई। कानपुर विधायक व भाजपा प्रदेश मंत्री निलिमा कटियार व पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया ने विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम से अलग-अलग प्रत्येक मंडल के अनुसार अकेले कमरे में दस मिनट तक 22 बिंदुओं पर चर्चा की और हार के प्रमुख कारणों की जानकारी ली। यहां पर जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, उषा सतीजा, मीना मौर्य, यशु गुप्ता, विपिन सिंह, मनोज मौर्य, प्रमोद चर्तुवेदी, मुनीश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें