बरेली। मीरगंज सीओ पर अब तक कार्रवाई न होने से भट्ठा संचालकों ने नाराजगी जताई है। इसके लिए अब सभी पदाधिकारी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे।
गनी ब्रिक उद्योग तिलमास के संचालक रिफाकत अली ने मीरगंज सीओ पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। अभी तक कार्रवाई न होने पर भट्ठा संचालकों की बुधवार को दोपहर रमेशचन्द्र गंगवार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। इसमें पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ओमप्रकाश दिवाकर ने कहा कि सभी भट्ठा सरकार के नियमों के तहत चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, जो कि ऊचित नहीं है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को दो दर्जन से अधिक भट्ठा मालिक बरेली जिला अधिकारी से बात कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। यह बैठक दो घंटे तक चली, जिसमें हेमेंद्र चौधरी, शमशुल हसन आदि मौजूद रहे। संवाद