फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैक मूल्यांकन में बैंक ग्रेड सुधार के लिए दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में मंगलवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संध्या रानी शाक्य की अध्यक्षता में नैक प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शासन की ओर से बैंक ग्रेड सुधार के लिए चयनित दो कॉलेजों के प्राचार्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चयनित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली और राजकीय महाविद्यालय बदायूं की प्राचार्य, नैक प्रभारी और आईक्यूएसी प्रभारी समेत सदस्य मौजूद रहे। नैक समन्वयक प्रो. संजय मिश्रा और नैक समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रो. विजय ने बैंक विशेषज्ञ के रूप में दोनों महाविद्यालयों की नैक के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की। एसओपी और बेंच मार्क देखकर एसएसआर बनाने को कहा। बैंक के सात क्राइटेरिया में प्रत्येक पर एक समन्वयक और दो सदस्यों के दायित्व निर्धारण की बात कही। इस दौरान प्राचार्या प्रोफेसर मनीषा राव, डाॅ. श्रद्धा गुप्ता समेत डाॅ. फौजिया, डाॅ. अमित कुमार, डाॅ. ऋतु शुक्ला, शीलू जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें