व्यवस्था नहीं थी तो अपनी गाड़ी से गया
वन विभाग ने चूका में कार्यक्रम रखा था। इसी में शामिल होने जाना था। विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किया, न ही किसी रेंजर की ड्यूटी लगाई। ऐसे में अपनी ही गाड़ी से जाना पड़ा। साथ में सिर्फ स्कॉट की गाड़ियां थीं। कोई सायरन और हूटर नहीं बजा। - संजय गंगवार, राज्यमंत्री
प्राइवेट गाड़ियों को अनुमति नहीं
शाम 4:45 बजे का वीडियो है, जब सफारी का समय खत्म होता है। मंत्री जी से बात नहीं हो सकी है। हम पीटीआर में नहीं थे। बतौर मंत्री वह अकेले तो गाड़ी से जा सकते हैं, लेकिन साथ में चल रहीं प्राइवेट गाड़ियों को अनुमति नहीं है। चूका आने की मंत्री ने हमें जानकारी नहीं दी थी। - मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर