फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की किसान यात्रा के एजेंडे में गन्ना ही नहीं

Mon, 26 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस किसानों के बीच में पहुंचकर ‘कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब’ नारा दे रही है। स्थानीय कार्यकर्ता उनसे मांग पत्र भरवा जा रहे हैं ।  वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की किसान यात्रा के एजेंडे में रुहेेलखंड के बेहाल गन्ना किसानों का एजेंडा ही नहीं है। यहां के 11 जिलों के करीब 10 लाख किसान चीनी मिलों से भुगतान मिलने के कारण बेहाल हैं। किसान कर्ज से लदा हुआ है, अगली फसल को बैंक कर्जा नहीं दे रहीं हैं लेकिन चीनी मिलों से उनके सात अरब रुपये दिलाने की चर्चा ही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गन्ना किसानों की बेल्ट में 26 और 28 सितंबर तक रहेंगे। 26 और 27 को लखीमपुर खीरी जिले में किसान और खाट सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनका किसानों से सीधा संवाद भी प्रस्तावित है। 27 सितंबर को ही वह पीलीभीत जिले में किसान सभा को संबोधित करेंगे। 27 की शाम की रात में बरेली आ जाएंगे। अगले दिन 28 सितंबर को बरेली में रोड शो होगा। इसी दिन रामपुर और मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
इन जिलों में गन्ना किसान बेहाल है। अकेले बरेली जिले के चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 1.25 अरब रुपया बकाया है। ऐसी ही स्थिति बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर जिले में है। इन सभी जिलों के 11 चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का सात अरब रुपया बाकी है। अगले महीने से इन चीनी मिलों में गन्ना की पेराई शुरू होने वाली है। ऐसे में रुहेलखंड का किसान परेशान है, उसके ऊपर बैंक, सहकारी समितियों, सूदखोर, साहूकारों का कर्जा करीब पांच अरब का कर्जा है। जिस पर ब्याज दर ब्याज लगती जा रही है लेकिन इन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

किसानों के लिए ये है कांग्रेस का एजेंडा
गांवों में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को किसानों से मांग पत्र भरवाने हैं। इन मांग पत्रों में किसानों से लिखवाया जा रहा है कि हम किसान माफी, कृषि बिल को आधा कराने और फसलों के बेहतर समर्थन मूल्य दिलाने के कांग्रेस पार्टी के इस अभियान का समर्थन करते हैं। इसमें किसान का नाम, फोन नंबर, ग्राम, ब्लाक, जिला और कर्जा की राशि लिखवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें