फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षक के बैग से 90 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के बैंक से रुपये निकाल कर आ रहे एक शिक्षक के बैग से एक युवती ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक के होश उड़ गए। शिक्षक ने घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी है। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकाल कर युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना भुता क्षेत्र के खरदाह इलाका गजनेरा अंगदपुर जमरिया निवासी अरविंद कुमार दमखोदा ब्लाॅक के शिव नगरिया गांव के प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि वह सोमवार को कस्बे की पटेल चौक पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 90 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने रुपये निकालकर उसको बैग में डालकर पीठ पर लाद लिया। आरोप है कि उनके पीछे खड़ी एक युवती ने चोरी से उनके बैग से रुपये चुरा लिए। वह जैसे ही बैंक के बाहर निकले और चेक किया तो उनके होश उड़ गए।
पुलिस ने बैंक पहुंचकर घटना की सीसी कैमरे के फुटेज निकाल कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक ने तहरीर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें