मंच पर गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नरायण चौधरी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने नूपुर शर्मा प्रकरण पर कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रदेश सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की है। आगे भी सख्ती से निपटा जाएगा। बरेली में धरने पर कहा कि जिस तरह पहले धरना स्थगित हुआ वैसे ही इस बार भी होगा।
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सर्किट हाउस में देर रात मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों का 11 हजार करोड़ का भुगतान कर दिया है। बाकी भुगतान पेराई सत्र शुरू होने से पहले कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द बंद मिलों को अपग्रेड करके चालू कराएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, प्रभु दयाल लोधी, बंटी ठाकुर, पूरन लाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, रूपेंद्र पटेल आदि ने उनका स्वागत किया।