मीरगंज। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय किसानों की शिकायत पर गन्ना समिति के चेयरमैन तेजपाल फौजी यार्ड में पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान किसानों ने गन्ने की ट्राॅलियों को अंदर न जाने की शिकायत चेयरमैन और जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी से की। कुछ देर बाद गन्ना महाप्रबंधक ओपी वर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
गन्ना समिति के चेयरमैन तेजपाल फौजी ने किसानों की गन्ने से लदी ट्राॅलियों को मिल के अंदर कराया और कहा कि गन्ने से संबंधित कोई भी परेशानी किसान को हो वो किसी भी समय उनको बता सकते हैं। गन्ना महाप्रबंधक ओपी वर्मा ने बताया कि किसानों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे आगे से मिल में गंदा गन्ना लेकर न आए। इस दौरान डायरेक्टर गन्ना समिति रामगोपाल, भानु प्रताप सिंह फौजी आदि रहे। संवाद