फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूरी क्षमता से नहीं चलवा पाईं चीनी मिल, जीएम ज्योति मौर्या हटाई गईं

Fri, 15 Dec 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां (बरेली)। बार-बार पेराई ठप होने और किसानों की शिकायत को लेकर चर्चा में रहने वाली सेमीखेड़ा चीनी मिल की जीएम ज्योति मौर्या का तबादला चीनी मिल के लखनऊ मुख्यालय के लिए किया गया है। सेमीखेड़ा चीनी मिल के जीएम पद पर सदाब असलम को तैनाती दी गई है। अभी तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होने के बाद से चीनी मिल चर्चा में बनी हुई है। 19 नवंबर को पटला पूजन होने के बाद भी चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद 28 नवंबर से पेराई शुरू हुई। पूरी क्षमता पर फिर भी मिल नहीं चल सकी। तकनीकी खामी की वजह से आए दिन चीनी मिल में पेराई ठप होती रही। इस वजह से किसान परेशान थे।

गन्ना सट्टा बंद करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के कई किसानों ने गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह से भी शिकायत की थी। पिछले सोमवार को चीनी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जीएम की फटकार भी लगाई थी। बार-बार चीनी मिल बंद होने से किसानों को होने वाली परेशानी का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। भुगतान देरी से मिलने, तौल न होने, गन्ना सट्टा बंद होने की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जीएम ज्योति मौर्या का तबादला कर दिया गया है। शनिवार तक नए जीएम के कार्यभार संभालने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें