नवाबगंज। लॉकडाउन में मायके जाने की जिद कर रही एक विवाहिता को पति ने डांट दिया, इस पर नाराज होकर महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटकर जान दे दी। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।
बीसलपुर के पूरनलाल ने अपनी बेटी कमलेश कुमारी का विवाह 11 वर्ष पहले मुड़िया तेली गांव के महेशचंद्र के साथ किया था। उनके चार बच्चे हैं। विवाहिता लॉकडाउन में मायके जाने की जिद कर रही थी, जिस पर पति महेश ने लॉकडाउन खुलते ही चले जाने को कह दिया जिससे वह नाराज हो गई थी। बुधवार की सुबह पति खेत पर चले गया। इसी बीच नाराज विवाहिता ने कमरे में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है ।