फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बीमारी से मौत बताया, बाद में कहा आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक किशोरी की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत पर पिता ने बीमारी से मौत की बात कही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के समय पिता ने बयान बदल दिए। कहा कि प्रेमी के शादी से इनकार के कारण बेटी ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने किशोरी की संदिग्ध मौत की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री की मौत बीमारी से हुई है। उसका काफी समय से इलाज भी चल रहा था।
पुलिस ने शक के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। रविवार को पोस्टमार्टम के समय मृतका के पिता ने कहा कि गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया था। पुत्री ने युवक से शादी को कहा तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया, इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने जहर खाकर जान दे दी। पिता के बयान बदलने से पुलिस में खलबली मच गई। अधिकारियों को जानकारी मिली तो शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराने का फैसला किया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें