फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में ऐसा इम्तहान.. हर तरफ मुश्किल में जान

विज्ञापन
गुरुवार को बारिश होने के बाद कुछ एेसी हो गई श्यामगंज रोड की हालत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बारिश के बाद लोग कहीं कीचड़ में फिसले कहीं दलदल में फंसे, पानी में डूबीं तमाम सड़कें
विज्ञापन

निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त ने भी गंदगी और जलभराव पर जताई नाराजगी

बरेली। शहर स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। कई प्रोजेक्ट पर काम भी जारी है, बावजूद इसके थोड़ी सी बारिश में ही शहर बदसूरत हो जाता है। गुरुवार को हुई थोड़ी सी बारिश के बाद सीवर लाइन की खुदाई के कारण दलदल जैसे हालात दिखे, तो वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर भी गड्डों में पानी भरा होने कारण कई वाहन फंसते नजर आए। यहां तक कि स्मार्ट सिटी के तहत जिन छह वार्डों को एबीडी एरिया में चुना गया है, उनका भी हाल बेहद खराब था।
गांधी उद्यान, रामपुर गार्डन क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या रही। पुलिस लाइन रोड की ओर चल रही सीवर लाइन की खुदाई के चलते पूरा मार्ग ही दलदली हो गया है। ऐसे ही हालात श्यामगंज से सेटेलाइट तक रहे। यहां भी सीवर लाइन के लिए खोदी जा रही सड़क की मिट्टी के दलदल में लोग पूरे दिन फंसते रहे।

बारिश रुकते ही टीमों को कुछ चुनिंदा स्थानों पर लगाया गया था, जहां उन्होंने पानी की निकासी के उपाय किए। - डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन

कई जगहों पर नाला सफाई का काम ढंग से नहीं हुआ है, जिसके कारण जलभराव की समस्या आ रही है, सफाई के निर्देश दिए गए हैं, जल्द समस्या से निजाद मिल जाएगी। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

राजेंद्र नगर
यहां जलभराव होते ही कॉलोनियों और कई गलियों में पानी भरा रहा। देर शाम तक कई गलियों से पानी के निकलने की स्थिति नहीं हो सकी। उधर, निगम दावा करता रहा है कि वह बारिश के बाद गलियों से पानी निकालने के लिए टीम लगा देता है, लेकिन शहर में बारिश के बाद भी ऐसी कोई टीम नहीं दिखी।
बांकेबिहारी मंदिर
इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। लोगों का कहना था कि हर साल नगर निगम सिर्फ दावा करता है कि उसने मानसून से पहले व्यवस्था कर ली है। अब कही भी जलभराव की समस्या नहीं होगी, लेकिन स्थितियां वही रहती हैं।
सुभाष नगर पुलिया
हर बार बारिश के बाद यह पुलिया पर मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। यहां बारिश के दौरान लोगों की कमर तक पानी पहुंच गया था। इससे करीब एक घंटे तक लोग इस रास्ते से होकर नहीं गुजरे। कई बाइक पुलिया के नीचे आने के बाद बंद हो गईं। लोग पैदल उतरकर बाइक को बाहर लेकर आए। करीब डेढ़ घंटे बाद पानी कम होने पर पुलिया के नीचे से आवागमन शुरू हो सका।
बरेली-दिल्ली हाईवे
बरेली-दिल्ली हाईवे रोड के सिटी स्टेशन के सामने गलियों में जलभराव की विकट स्थिति रही। यहां जलभराव से लोग परेशान रहे। बाइकों को निकालने में सबसे अधिक समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन

श्यामगंज से सेटेलाइट
श्यामगंज बाजार से लेकर सेटेलाइट तक सबसे अधिक व्यवस्था खराब है। यहां सीवर लाइन की खुदाई के बाद सड़क पर फैली मिट्टी ने पूरी सड़क पर दलदल कर दिया। कई बाइकें इस दलदल में फिसलीं और लोग चुटहिल भी हुए। श्यामगंज बाजार की रोड से लेकर पेट्रोल पंप तक लोगों को बाइक निकालने में भी दिक्कतें हो रही थीं। किसी तरह लोग बाइक को वहां से निकाल पा रहे थे। इसी तरह मालियों की पुलिया की ओर और ईसाइयों की पुलिया पर नगर निगम ने नाला बनवाना हाल में ही शुरू किया था। इससे यहां स्थिति और और अधिक खराब हो गई। बारिश के बाद हुए कीचड़ से पूरे दिन यहां जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें