फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुभाषनगर द्वितीय उपकेंद्र का लोकार्पण, 10 हजार उपभोक्ताओं को होगा लाभ

Mon, 06 Apr 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर द्वितीय बिजली उपकेंद्र ने रविवार को काम शुरू कर दिया। 11.20 करोड़ की लागत से बने इस उपकेंद्र का लोकार्पण वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य और महाराज सिंह ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि उपकेंद्र शुरू होने के बाद सुभाषनगर में बिजली कटौती की समस्या दूर हो जाएगी। इससे इलाके के 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि उपकेंद्र को दोहरी आपूर्ति से जोड़ा गया है। एक लाइन बाधित होने की दशा में भी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती रहेगी। उन्होंने बताया कि सुभाषनगर द्वितीय उपकेंद्र शुरू होने से मुख्य रूप से रामचंद्रपुरम, बीडीए कॉलोनी, जागृति नगर, साउथ सिटी, सर्वोदय नगर आदि इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें